Contact for Advertisement 9650503773


Murder at Railway Station: शाहदरा स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ने के विवाद में युवक की मौत

- Photo by : social media

दिल्ली  Published by: md anish , Date: 20/06/2026 05:08:50 pm Share:
  • दिल्ली
  • Published by: md anish ,
  • Date:
  • 20/06/2026 05:08:50 pm
Share:

संक्षेप

दिल्ली: राजधानी दिल्ली से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आ रहा हैं, जहाँ रेलवे स्टेशन पर शनिवार को योग एक्सप्रेस ट्रेन में चढ़ने के दौरान हुए विवाद ने एक व्यक्ति की जान ले ली।

विस्तार

दिल्ली: राजधानी दिल्ली से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आ रहा हैं, जहाँ रेलवे स्टेशन पर शनिवार को योग एक्सप्रेस ट्रेन में चढ़ने के दौरान हुए विवाद ने एक व्यक्ति की जान ले ली। दरअसल ये मामला शाहदरा रेलवे स्टेशन का हैं, जहाँ भीड़ और ट्रेन में सवार होने की धक्कामुक्की के बीच शुरू हुआ मामूली झगड़ा देखते ही देखते हिंसक रूप ले बैठा, जिसमें 32 वर्षीय पंकज धामा की मौत हो गई।

अचानक हुई घटना 

जानकारी के मुताबिक घटना प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर उस समय हुई जब यात्री योग एक्सप्रेस में चढ़ने का कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान कुछ यात्रियों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। बताया जा रहा हैं की विवाद बढ़ने पर सह-यात्रियों ने उत्तर प्रदेश के बागपत के रहने वाले पंकज धामा के साथ मारपीट शुरू कर दी, जिसमें पंकज पर लात-घूंसों से हमला किया गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस की कार्रवाई 

घटना के तुरंत बाद घायल अवस्था में पंकज को गुरु तेग बहादुर जीटीबी अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने इलाज के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की सूचना मिलते ही पुलिस और रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मारपीट में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। इसके लिए शाहदरा रेलवे स्टेशन पर लगे सारे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही घटना के समय मौजूद यात्रियों और अन्य लोगों से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि पूरे घटना की जानकारी मिल सके। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और पुलिस का कहना है की दोषियों की पहचान होने के बाद उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related News

Major Robbery Case Cracked: कृष्णानगर में कारोबारी से 30 लाख की लूट का हुआ खुलासा, 8 घंटे के भीतर चार आरोपियों को धर दबोचा 

Man Beaten to Death: करावल नगर में महिला ने युवक पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, युवक की पीट-पीटकर की हत्या

Gunfire Outside a Club: रात के सन्नाटे में हुई फायरिंग से मचा हड़कंप, क्लब के बाहर दोनों हाथों से बरसाईं गोलियां

Murder of District Council Member: दिनदहाड़े की गई पार्षद बैद्यनाथ महतो की गोली मारकर हत्या, ग्रामीणों और परिजनों ने पुलिस की कार्यशैली पर उठाए सवाल 

Fridge Murder Mystery: पत्नी की हत्या के बाद फ्रिज में रखा कटा हुआ सिर, पति ने किया सरेंडर, कुछ महीने पहले हुई थी शादी

Musician Murder Case: सनलाइट कॉलोनी में मणिपुरी संगीतकार की पीट-पीटकर करी हत्या, नाबालिग समेत 8 आरोपी गिरफ्तार


Featured News