Contact for Advertisement 9650503773


Murder Crime News: आगरा कैंट स्टेशन पर मिले महिला के शव के टुकड़े, बर्तन में पाया गया महिला का कटा हुआ सिर 

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Shubhi Shikha Nayal , Date: 25/08/2026 05:43:41 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Shubhi Shikha Nayal ,
  • Date:
  • 25/08/2026 05:43:41 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर ट्रॉली बैग में मिले महिला के शव से हड़कंप मच गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर ट्रॉली बैग में मिले महिला के शव से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा हैं की महिला की पहचान 38 वर्षीय हयातुन निशा के रूप में हुई है, जो की ओडिशा के जगतसिंहपुर की रहने वाली थी और चेन्नई के गुदुवांचेरी इलाके में रहकर एक निजी कंपनी में काम करती थी।

5 अगस्त को ट्रेन में मिला था ट्रॉली बैग

जानकारी के मुताबिक 5 अगस्त को तमिलनाडु एक्सप्रेस की जनरल बोगी में एक ट्रॉली बैग मिला था। जांच के दौरान बैग के अंदर महिला के शरीर के कई हिस्से बरामद हुए। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और मृतका की पहचान के साथ हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए करवाई तेज की जांच टीम ने चेन्नई सेंट्रल रेलवे स्टेशन की CCTV फुटेज खंगाली। फुटेज में 3 अगस्त की रात करीब 10 बजे प्लेटफॉर्म नंबर-4 पर एक युवक और युवती लाल रंग का ट्रॉली बैग लेकर जाते दिखाई दिए। इसी फुटेज के आधार पर जांच टीम गुदुवांचेरी तक पहुंची।

गुदुवांचेरी में बर्तन से मिला महिला का सिर

बताया जा रहा हैं की जांच टीम गुदुवांचेरी पहुंची जहां हयातुन निशा रहती थी, तो वहां महिला का कटा हुआ सिर एक बर्तन में मिला। इससे पुलिस को आशंका है कि हत्या के बाद शव के हिस्सों को अलग-अलग स्थानों पर ठिकाने लगाने की कोशिश की गई। पुलिस के मुताबिक, हयातुन निशा के साथ असम का माणिकउद्दीन लश्कर और ओडिशा की भगवती माझी भी रहते थे। घटना के बाद दोनों के फरार होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस उनकी तलाश के साथ हत्या की वजह और घटना में शामिल अन्य लोगों का पता लगाने में जुटी है। आगरा में GRP कैंट थाने में अज्ञात के खिलाफ NIL FIR दर्ज की गई थी। जांच के दौरान मामले के तार चेन्नई से जुड़ने के बाद आगे की जांच चेन्नई GRP को सौंप दी गई है। CO GRP राजेश दीक्षित के अनुसार, अब मामले में आगे की कार्रवाई चेन्नई GRP करेगी।

Related News

Major Robbery Case Cracked: कृष्णानगर में कारोबारी से 30 लाख की लूट का हुआ खुलासा, 8 घंटे के भीतर चार आरोपियों को धर दबोचा 

Man Beaten to Death: करावल नगर में महिला ने युवक पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, युवक की पीट-पीटकर की हत्या

Gunfire Outside a Club: रात के सन्नाटे में हुई फायरिंग से मचा हड़कंप, क्लब के बाहर दोनों हाथों से बरसाईं गोलियां

Murder of District Council Member: दिनदहाड़े की गई पार्षद बैद्यनाथ महतो की गोली मारकर हत्या, ग्रामीणों और परिजनों ने पुलिस की कार्यशैली पर उठाए सवाल 

Fridge Murder Mystery: पत्नी की हत्या के बाद फ्रिज में रखा कटा हुआ सिर, पति ने किया सरेंडर, कुछ महीने पहले हुई थी शादी

Musician Murder Case: सनलाइट कॉलोनी में मणिपुरी संगीतकार की पीट-पीटकर करी हत्या, नाबालिग समेत 8 आरोपी गिरफ्तार


Featured News