Contact for Advertisement 9650503773


Security Lapse: सबवे में हुई 62 वर्षीय बुजुर्ग की हुई हत्या, घटना के बाद सबवे की सुरक्षा पे उठे सवाल  

- Photo by : social media

दिल्ली  Published by: md anish , Date: 27/06/2026 03:12:20 pm Share:
  • दिल्ली
  • Published by: md anish ,
  • Date:
  • 27/06/2026 03:12:20 pm
Share:

संक्षेप

दिल्ली: राजधानी दिल्ली के धौला कुआं सबवे में लूटपाट के दौरान 62 वर्षीय राजमिस्त्री की हत्या का मामला सामने आया है।

विस्तार

दिल्ली: राजधानी दिल्ली के धौला कुआं सबवे में लूटपाट के दौरान 62 वर्षीय राजमिस्त्री की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के महज 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हैं। इस वारदात ने दिल्ली के सबवे की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

झारखंड का रहने वाला था मृतक

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान 62 वर्षीय चंपई के रूप में हुई है, जो झारखंड के घाटशिला के रहने वाले थे। वह दिल्ली के रास्ते भिवाड़ी जा रहे थे, जहां वह राजमिस्त्री का काम करते थे। गुरुवार की सुबह के करीब 6:45 बजे धौला कुआं सबवे में एक व्यक्ति के घायल अवस्था में पड़े होने की सूचना पुलिस को मिली। मौके पर पहुंची टीम ने उन्हें तुरंत  अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

क्यों और कैसे की हत्या 

जांच के दौरान पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसके आधार पर एक संदिग्ध व्यक्ति की अनिल मंडल के रूप में पहचान की गई हैं। पुलिस ने उसे घटनास्थल के पास से गिरफ्तार कर लिया हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि हत्या लूटपाट के इरादे से की गई थी। पूछताछ में आरोपी ने बताया की वह पहले दिल्ली में ऑटो चलाया करता था। कुछ साल पहले वह अपने गांव लौट गया था, लेकिन पारिवारिक विवाद के चलते दोबारा दिल्ली आ गया। वह विवाहित है और उसके परिवार में पांच बेटियां और एक बेटा हैं, जो बिहार में रहते हैं।

हत्या से उठे सुरक्षा पर सवाल

इस घटना के बाद धौला कुआं सहित राजधानी के सभी सबवे की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। दिल्ली में फिलहाल लगभग 82 सबवे हैं, जिनमें 62 पीडब्ल्यूडी और 20 एनडीएमसी के अधीन हैं। हर दिन लाखों लोग इनका उपयोग सड़क पार करने के लिए करते हैं, लेकिन कई सबवे में पर्याप्त सीसीटीवी कैमरे, रोशनी और नियमित पुलिस गश्त का अभाव देखने को मिलता है। स्थानीय लोगों का कहना है की यदि सबवे में सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की नियमित निगरानी होती, तो शायद इस तरह की घटना को रोका जा सकता था। लोगों ने सभी सबवे में बेहतर सुरक्षा, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था और नियमित पुलिस गश्त की मांग की है।

Related News

Major Robbery Case Cracked: कृष्णानगर में कारोबारी से 30 लाख की लूट का हुआ खुलासा, 8 घंटे के भीतर चार आरोपियों को धर दबोचा 

Man Beaten to Death: करावल नगर में महिला ने युवक पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, युवक की पीट-पीटकर की हत्या

Gunfire Outside a Club: रात के सन्नाटे में हुई फायरिंग से मचा हड़कंप, क्लब के बाहर दोनों हाथों से बरसाईं गोलियां

Murder of District Council Member: दिनदहाड़े की गई पार्षद बैद्यनाथ महतो की गोली मारकर हत्या, ग्रामीणों और परिजनों ने पुलिस की कार्यशैली पर उठाए सवाल 

Fridge Murder Mystery: पत्नी की हत्या के बाद फ्रिज में रखा कटा हुआ सिर, पति ने किया सरेंडर, कुछ महीने पहले हुई थी शादी

Musician Murder Case: सनलाइट कॉलोनी में मणिपुरी संगीतकार की पीट-पीटकर करी हत्या, नाबालिग समेत 8 आरोपी गिरफ्तार


Featured News