-
☰
Mobile Theft Suspicion: नोएडा में मोबाइल चोरी के शक में युवक की भीड़ ने जमकर की पिटाई, अस्पताल में हुई मौत
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: नोएडा फेज-1 थाना क्षेत्र में मोबाइल चोरी के आरोप में एक युवक की भीड़ द्वारा पिटाई किए जाने के बाद मौत हो गई हैं।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: नोएडा फेज-1 थाना क्षेत्र में मोबाइल चोरी के आरोप में एक युवक की भीड़ द्वारा पिटाई किए जाने के बाद मौत हो गई हैं। घटना के बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर 12 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर मामले से जुड़े साबुत जुटा रही है। हरदोई का रहने वाला था युवक पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान 27 वर्षीय प्रमोद कुमार के रूप में हुई है, जो की हरदोई जिले के संडीला गांव का रहने वाला था और नोएडा के हरौला क्षेत्र में किराये के कमरे में रहने वाले अपने गांव के परिचित नीरज लोधी से मिलने आया था। बताया जा रहा है की नीरज नौकरी की तलाश में गांव से नोएडा आया था। पुलिस के अनुसार सोमवार रात प्रमोद पर पड़ोस में रहने वाली एक महिला का मोबाइल चोरी करने की कोशिश करने का आरोप लगा था। महिला की नजर पड़ने पर उसने शोर मचा दिया। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर आ पहुंचे और प्रमोद को पकड़ लिया। भीड़ की पिटाई से हालत बिगड़ी आरोप है कि मौके पर मौजूद लोगों ने प्रमोद की जमकर पिटाई की गई, जिसके कुछ ही देर बाद जब उसे छोड़ा गया, तब तक उसकी हालत गंभीर हो चुकी थी। इसके बाद उसके दोस्त और एक अन्य युवक की मदद से घायल प्रमोद को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहाँ इलाज के दौरान देर रात को प्रमोद की तबीयत अचानक बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद गाजियाबाद में रहने वाले उसके मामा ब्रिजनंदन भी मौके पर आ पहुंचे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी और मामले में कार्रवाई की मांग की हैं। 12 लोगों से पुलिस कर रही पूछताछ जानकारी के मुताबिक मृतक के मामा की शिकायत पर फेज-1 थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी धर्मेंद्र शुक्ला के मुताबिक पुलिस ने 12 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस अब प्रमोद के दोस्त से पूछताछ कर पिटाई में शामिल लोगों की पहचान कराने में जुटी हुई है। पुलिस घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मिले गए सबूतों के आधार पर घटना में शामिल लोगों की तलाश की जाएगी। पुलिस ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की बात कही है।