Contact for Advertisement 9650503773


Wife Murdered Over Suspicion of Affair: अफेयर के शक में पत्नी की करी हत्या, आखिरी पलों का वीडियो बनाने का भी दावा

- Photo by : SOCIAL MEDIA

कर्नाटक  Published by: Shubhi Shikha Nayal , Date: 29/07/2026 12:52:06 pm Share:
  • कर्नाटक
  • Published by: Shubhi Shikha Nayal ,
  • Date:
  • 29/07/2026 12:52:06 pm
Share:

संक्षेप

कर्नाटक: बागलकोट जिले में पत्नी की हत्या के आरोप में 29 वर्षीय व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

विस्तार

कर्नाटक: बागलकोट जिले में पत्नी की हत्या के आरोप में 29 वर्षीय व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोप है की पति को अपनी पत्नी के किसी अन्य व्यक्ति के साथ संबंध होने का शक था, जिसके चलते उसने कथित तौर पर उसकी हत्या कर दी। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है की आरोपी ने पत्नी के आखिरी पलों का वीडियो रिकॉर्ड किया था।

घर में मिला महिला का शव

जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान भाग्यश्री जिगलूर के रूप में हुई है। बताया जा रहा हैं की सोमवार की शाम को उसका शव बिलागी तालुक के गलागली गांव स्थित घर से बरामद किया गया था। महिला के पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया और उसके पति प्रवीण अशोक जिगलूर को गिरफ्तार कर लिया हैं। पुलिस जांच में सामने आया हैं की आरोपी ने कथित तौर पर उस समय का वीडियो बनाया, जब उसकी पत्नी फंदे से लटकी हुई थी। आरोप है की उसने मदद करने के बजाय घटना को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड किया और बाद में यह वीडियो महिला के पिता, रिश्तेदारों और परिचितों को भेज दिया। 

महिला के शरीर पर मिले चोट के निशान

जांच के दौरान सामने आया हैं की महिला के शरीर पर चोट के निशान और खून के धब्बे भी पाए गए हैं। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि महिला को फंदे पर लटकाए जाने से पहले उसके साथ मारपीट हुई थी या चोट किसी अन्य वजह से लगी हैं। घटनास्थल से लोहे की रॉड जैसी वस्तु भी बरामद की गई है, जिसे फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस के मुताबिक प्रवीण और भाग्यश्री की शादी साल 2020 में हुई थी और दोनों करीब चार वर्षों से साथ रह रहे थे। दंपति का तीन साल का एक बेटा भी है। आरोपी ड्राइवर के तौर पर काम करता था और अक्सर घर से बाहर रहता था। शुरुआती जांच में सामने आया है कि उसे अपनी पत्नी के किसी अन्य व्यक्ति से संबंध होने का शक था, जिसके चलते दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था।

छह हफ्ते से मायके में रह रही थी महिला

बताया जा रहा है कि घटना से पहले भाग्यश्री करीब छह सप्ताह से अपने मायके में रह रही थी। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ गोयल का कहना हैं की घटना वाले दिन आरोपी अपनी ससुराल पहुंचा और परिवार को समझाने के बाद पत्नी को अपने साथ घर ले आया। घर पहुंचने के कुछ समय बाद ही महिला फंदे से लटकी हुई मिली। घटना के वक्त घर में पति-पत्नी के अलावा कोई अन्य व्यक्ति मौजूद नहीं था।

घर से मिलीं बीयर की बोतलें

जांच के दौरान पुलिस को घर से बीयर की कुछ बोतलें भी मिली हैं। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है कि क्या महिला को घटना से पहले शराब पिलाई गई थी। पुलिस को उम्मीद है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से महिला की गर्दन पर आई चोटों की असल वजह और किसी नशीले पदार्थ के इस्तेमाल से जुड़े सवालों के जवाब मिल सकते हैं। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले के सभी पहलुओं की जांच जारी है। पुलिस के मुताबिक आरोपी अपनी पत्नी से काफी नाराज था। जांचकर्ताओं का आरोप है कि उसने महिला को बचाने या तत्काल मदद पहुंचाने के बजाय घटना का वीडियो बनाया और उसे अन्य लोगों तक पहुंचा दिया। पुलिस अब वीडियो, फोरेंसिक रिपोर्ट और पोस्टमार्टम रिपोर्ट समेत सभी सबूतों के आधार पर मामले की आगे जांच कर रही है।
 

Related News

Major Robbery Case Cracked: कृष्णानगर में कारोबारी से 30 लाख की लूट का हुआ खुलासा, 8 घंटे के भीतर चार आरोपियों को धर दबोचा 

Man Beaten to Death: करावल नगर में महिला ने युवक पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, युवक की पीट-पीटकर की हत्या

Gunfire Outside a Club: रात के सन्नाटे में हुई फायरिंग से मचा हड़कंप, क्लब के बाहर दोनों हाथों से बरसाईं गोलियां

Murder of District Council Member: दिनदहाड़े की गई पार्षद बैद्यनाथ महतो की गोली मारकर हत्या, ग्रामीणों और परिजनों ने पुलिस की कार्यशैली पर उठाए सवाल 

Fridge Murder Mystery: पत्नी की हत्या के बाद फ्रिज में रखा कटा हुआ सिर, पति ने किया सरेंडर, कुछ महीने पहले हुई थी शादी

Musician Murder Case: सनलाइट कॉलोनी में मणिपुरी संगीतकार की पीट-पीटकर करी हत्या, नाबालिग समेत 8 आरोपी गिरफ्तार


Featured News