Contact for Advertisement 9650503773


Youth Beaten to Death: बुलंदशहर में युवक की पीट-पीटकर करी हत्या, प्रेम प्रसंग की जताई गई आशंका 

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Shubhi Shikha Nayal , Date: 01/09/2026 03:47:24 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Shubhi Shikha Nayal ,
  • Date:
  • 01/09/2026 03:47:24 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: बुलंदशहर के छतारी थाना क्षेत्र के जिनामई गांव में 25 वर्षीय युवक की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: बुलंदशहर के छतारी थाना क्षेत्र के जिनामई गांव में 25 वर्षीय युवक की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

महिला के घर पहुंचा था युवक

जांच में सामने आया हैं की मृतक की पहचान जिनामई के रहने वाले पुष्पेंद्र सिंह पुत्र उदयवीर सिंह के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में सामने आया हैं की सोमवार रात पुष्पेंद्र गांव की एक महिला के घर पहुंचा था। महिला का पति दिल्ली में नौकरी करता है और उसके अचानक घर लौटने पर पुष्पेंद्र को घर में देखकर उससे वहां आने का कारण पूछा गया। बताया जा रहा है कि पूछताछ के दौरान पुष्पेंद्र अपने घर आने की वजह का संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। इसके बाद महिला के पति और अन्य लोगों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि लाठी-डंडों से की गई पिटाई में पुष्पेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई।

पत्नी से मारपीट का भी आरोप

आरोप यह भी है कि युवक के साथ मारपीट करने के अलावा महिला के पति ने अपनी पत्नी के साथ भी मारपीट की। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। 
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह के अनुसार शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा होने की आशंका जताई जा रही हैं। मृतक के पिता की शिकायत के आधार पर महिला, उसके पति और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई हैं।

Related News

Major Robbery Case Cracked: कृष्णानगर में कारोबारी से 30 लाख की लूट का हुआ खुलासा, 8 घंटे के भीतर चार आरोपियों को धर दबोचा 

Man Beaten to Death: करावल नगर में महिला ने युवक पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, युवक की पीट-पीटकर की हत्या

Gunfire Outside a Club: रात के सन्नाटे में हुई फायरिंग से मचा हड़कंप, क्लब के बाहर दोनों हाथों से बरसाईं गोलियां

Murder of District Council Member: दिनदहाड़े की गई पार्षद बैद्यनाथ महतो की गोली मारकर हत्या, ग्रामीणों और परिजनों ने पुलिस की कार्यशैली पर उठाए सवाल 

Fridge Murder Mystery: पत्नी की हत्या के बाद फ्रिज में रखा कटा हुआ सिर, पति ने किया सरेंडर, कुछ महीने पहले हुई थी शादी

Musician Murder Case: सनलाइट कॉलोनी में मणिपुरी संगीतकार की पीट-पीटकर करी हत्या, नाबालिग समेत 8 आरोपी गिरफ्तार


Featured News