Contact for Advertisement 9650503773


Delhi Murder News: दिल्ली के खजूरी खास में ताबड़तोड़ फायरिंग, समीर की गोली मारकर हत्या

- Photo by : social media

दिल्ली  Published by: Yashoda Bahuguna , Date: 18/11/2026 11:22:47 am Share:
  • दिल्ली
  • Published by: Yashoda Bahuguna ,
  • Date:
  • 18/11/2026 11:22:47 am
Share:

संक्षेप

दिल्ली: राजधानी दिल्ली के उत्तर-पूर्वी इलाके खजूरी खास में सोमवार, 16 नवंबर की शाम गोलीबारी की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई।

विस्तार

दिल्ली: राजधानी दिल्ली के उत्तर-पूर्वी इलाके खजूरी खास में सोमवार, 16 नवंबर की शाम गोलीबारी की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। सोनिया विहार के जीरो पुस्ता स्थित कूड़ा खट्टा के पास बाइक सवार हमलावरों ने समीर नाम के युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर उसकी हत्या कर दी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हमलावरों ने वारदात के दौरान करीब 15 से 20 राउंड गोलियां चलाईं।

जानकारी के अनुसार, मृतक समीर मुस्तफाबाद का रहने वाला था। घटना के समय वह अपने दोस्त रिजवान की स्कूटी पर पीछे बैठा हुआ था। इसी दौरान पीछे से मोटरसाइकिल पर आए दो हमलावरों ने उन्हें निशाना बनाया और समीर पर गोलियां बरसा दीं। गोली लगने से समीर गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मोटरसाइकिल से मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही खजूरी खास थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायल समीर को उसके दोस्त रिजवान द्वारा सिविल लाइंस स्थित ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। क्राइम टीम और फॉरेंसिक टीम ने मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए।

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि हमलावरों की पहचान और उनके भागने के रास्ते का पता लगाया जा सके। शुरुआती जांच में व्यक्तिगत रंजिश और पुरानी दुश्मनी को हत्या की संभावित वजह माना जा रहा है। पुलिस के अनुसार, मुख्य हमलावर की पहचान कर ली गई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें लगाई गई हैं।

गौरतलब है कि वारदात दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा के कार्यालय के नजदीक हुई। हालांकि, पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस घटना का मंत्री या उनके कार्यालय से कोई संबंध सामने नहीं आया है। मामले की जांच जारी है।

Related News

छत्तीसगढ़: नाबालिग छात्र को पासबुक देने से बैंक ने किया इनकार, पढ़ाई पर पड़ रहा असर

 मध्य प्रदेश: नगर पालिका सीएमओ आवास के पास कई दिनों से पाइपलाइन में लीकेज, की समस्या सड़क पर बह रहा हजारों लीटर पानी

मध्य प्रदेश: सुख सागर उदासीन आश्रम में धूमधाम से मनाई गई गोपाष्टमी, गौ सेवा का बताया महत्व

Social Media Update: केंद्र की सख्ती के बाद Meta ने बदला Instagram का सिस्टम, अश्लील और हिंसक कंटेंट की पहुंच होगी सीमित

Barbarik Group IT Raid: बर्बरीक ग्रुप के ठिकानों पर आयकर विभाग की बड़ी रेड, 50 टीमों ने संभाला मोर्चा

₹50 Lakh Burglary Case: परिवार की गैरमौजूदगी में चोरों ने मकान को बनाया निशाना, कीमती सामान और जेवरात लेकर हुए फरार


Featured News