-
☰
Social Media Update: केंद्र की सख्ती के बाद Meta ने बदला Instagram का सिस्टम, अश्लील और हिंसक कंटेंट की पहुंच होगी सीमित
- Photo by : social media
संक्षेप
दिल्ली: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अश्लील और हिंसक सामग्री के बढ़ते प्रसार को लेकर केंद्र सरकार की सख्ती के बीच Meta ने अपने कंटेंट रिकमेंडेशन सिस्टम में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं।
विस्तार
दिल्ली: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अश्लील और हिंसक सामग्री के बढ़ते प्रसार को लेकर केंद्र सरकार की सख्ती के बीच Meta ने अपने कंटेंट रिकमेंडेशन सिस्टम में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। कंपनी ने भारत में इंस्टाग्राम के लिए सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया है। अब प्लेटफॉर्म पर यौन रूप से आपत्तिजनक और हिंसा दर्शाने वाली पोस्ट को यूजर्स के सामने कम रिकमेंड किया जाएगा। इस बदलाव का उद्देश्य सोशल मीडिया पर अनचाही और संवेदनशील सामग्री की पहुंच को सीमित करना है। दरअसल, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने 10 अक्टूबर 2026 को Meta को एडवाइजरी जारी कर अपने कंटेंट रैंकिंग और रिकमेंडेशन सिस्टम की समीक्षा करने को कहा था। मंत्रालय ने चिंता जताई थी कि भ्रामक, एडिट की गई या अधूरी जानकारी वाले वीडियो और पोस्ट को एल्गोरिदम के जरिए जरूरत से ज्यादा बढ़ावा मिलने से लोगों में भ्रम फैल सकता है। इसके अलावा हिंसा भड़काने और सार्वजनिक व्यवस्था प्रभावित करने वाली सामग्री पर भी निगरानी मजबूत करने के निर्देश दिए गए थे। Meta के मुताबिक, इंस्टाग्राम अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित बेहतर तकनीक का इस्तेमाल कर रहा है। यह तकनीक पोस्ट और वीडियो को यूजर्स तक रिकमेंड करने से पहले जांचने में मदद करेगी। इसके तहत उन अकाउंट्स की सामग्री पर भी नजर रखी जाएगी, जिन्हें यूजर फॉलो नहीं करते। ये बदलाव मुख्य रूप से Reels, Explore और Feed में दिखाई देने वाली सुझाई गई पोस्ट पर लागू होंगे। कंपनी का दावा है कि भारत में इन बदलावों के बाद रिकमेंड किए गए कंटेंट को लेकर यूजर्स की शिकायतें पिछले साल की तुलना में लगभग आधी रह गई हैं। हालांकि, Meta ने स्पष्ट किया है कि यह सभी ऐसी पोस्ट पर पूर्ण प्रतिबंध नहीं है। जो सामग्री कम्युनिटी स्टैंडर्ड का उल्लंघन करेगी, उसे हटाने की कार्रवाई अलग से जारी रहेगी।