Contact for Advertisement 9650503773


 मध्य प्रदेश: नगर पालिका सीएमओ आवास के पास कई दिनों से पाइपलाइन में लीकेज, की समस्या सड़क पर बह रहा हजारों लीटर पानी

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: MUKESH KUMAR GUPTA , Date: 18/11/2026 05:07:08 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: MUKESH KUMAR GUPTA ,
  • Date:
  • 18/11/2026 05:07:08 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: उमरिया जिला मुख्यालय में पानी की बर्बादी का एक मामला सामने आया है। नगर पालिका सीएमओ के शासकीय आवास से महज 80 मीटर की दूरी पर पिछले कई दिनों से पानी की पाइपलाइन में लीकेज हो रहा है।

विस्तार

मध्य प्रदेश: उमरिया जिला मुख्यालय में पानी की बर्बादी का एक मामला सामने आया है। नगर पालिका सीएमओ के शासकीय आवास से महज 80 मीटर की दूरी पर पिछले कई दिनों से पानी की पाइपलाइन में लीकेज हो रहा है। इसके चलते प्रतिदिन हजारों लीटर पानी सड़क पर बहकर बर्बाद हो रहा है। हैरानी की बात यह है कि जिस रास्ते पर पाइपलाइन से लगातार पानी बह रहा है, उसी रास्ते से नगर पालिका के सीएमओ प्रतिदिन अपने कार्यालय आते-जाते हैं। इसके बावजूद अब तक इस लीकेज को ठीक नहीं कराया गया है। पाइपलाइन से बहते पानी के कारण सड़क पर गंदगी और जलभराव की स्थिति बनी हुई है, जिससे स्थानीय लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

एक तरफ पानी बचाने और जल संरक्षण को लेकर जागरूकता अभियान चलाए जाते हैं, वहीं दूसरी तरफ नगर पालिका के जिम्मेदार अधिकारियों के आवास के नजदीक ही हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। ऐसे में नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। अब देखना यह होगा कि खबर सामने आने के बाद नगर पालिका प्रशासन इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए पाइपलाइन की मरम्मत करवाता है या फिर पानी की बर्बादी का यह सिलसिला आगे भी जारी रहता है।


Featured News