Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: संत नगर स्थित पूज्य सिंधी पंचायत कार्यालय में शॉल और पुष्पमालाओं से किया स्वागत, दीर्घायु की कामना की

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Kamlesh Dewani , Date: 19/11/2026 06:20:36 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by: Kamlesh Dewani ,
  • Date:
  • 19/11/2026 06:20:36 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: संत नगर पूज्य सिंधी पंचायत के सचिव एवं वरिष्ठ समाजसेवी जेठानंद मंगतानी ठाकी का जन्मदिन पंचायत कार्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। 

विस्तार

मध्य प्रदेश: संत नगर पूज्य सिंधी पंचायत के सचिव एवं वरिष्ठ समाजसेवी जेठानंद मंगतानी ठाकी का जन्मदिन पंचायत कार्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पंचायत पदाधिकारियों और समाज के लोगों ने उनका शॉल ओढ़ाकर और पुष्पमालाओं से स्वागत किया। सभी ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए स्वस्थ जीवन और दीर्घायु की कामना की। इस मौके पर पंचायत अध्यक्ष माधु चांदवानी, महासचिव राजकुमार वाधवानी, मुख्य सलाहकार नरेश तोलानी, फैसला बोर्ड संयोजक नंद कुमार दादलानी, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश रीझवानी, भरत आसवानी, गुलाब जेठानी, सचिव हरीश मेहरचंदानी, सहसचिव किशोर साधवानी, माधव पारदासानी, कोषाध्यक्ष राकेश शेवानी, सहकोषाध्यक्ष अमित राजानी और ऑडिटर पुरुषोत्तम हरचंदानी ने उन्हें बधाई दी। कार्यक्रम में कांग्रेस नेता घनश्याम लालवानी, थोक वस्त्र व्यवसाय संघ के अध्यक्ष कन्हैया इसरानी, बबलू टेकचंदानी, मुरली गुरबानी, हरीश तीर्थानी, प्रेम कुमार पठानी, बूलचंद वासवानी और जानकीलाल भारानी सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।